फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटकार पर महिला ने लगाई फांसी

Mon, 09 Apr 2018 11:36 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा।  सरायअकिल क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ में सोमवार दोपहर पति के फटकार के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का अमरजीत चायल नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। वह तिल्हापुर मोड़ में किराए का कमरा लेकर परिवार सहित रहता है। अमरजीत ने बताया कि सोमवार दोपहर जब वह सफाई करके घर लौटा तो बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसे लेकर उसने बच्चों को डांटा।

साथ ही पत्नी सुमन देवी (30) को भी फटकार दिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद अमरजीत बाहर चला गया। इस बीच सुमन ने फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद अमरजीत लौटकर आया तो काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी पत्नी सुमन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उसने खिड़की से झांका तो सुमन को फंदे से लटकता देख चीख पड़ा। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें