फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे से मुक्त कराई आठ बीघा सरकारी भूमि

Sun, 15 Jul 2018 12:24 AM IST
कौशाम्बी, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
सिराथू तहसील प्रशासन ने शनिवार को थोन गांव में करीब आठ बीघे सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। भूमि पर रोपित धान की फसल को ट्रैक्टर से जोतवाकर नष्ट करा दिया गया। इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के थोन गांव में बांकेलाल और अभिलाष द्वारा तालाब एवं बंजर भूमि पर कब्जा करने की ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इस पर एसडीएम ज्योति मौर्या शनिवार को राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ थोन गांव पहुंची। उन्होंने बांकेलाल द्वारा कब्जा की गई करीब 4 बीघा बंजर भूमि को खाली करा दिया। इसके बाद प्रशासनिक टीम अभिलाष द्वारा भी तकरीबन 4 बीघा तालाब की भूमि पर पर धान की रोपित फसल को ट्रैक्टर से जोतवा नष्ट करा दिया। उन्होंने दोनों कब्जेदारों के खिलाफ एंटी भू-मफिया एक्ट के तहत कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें