फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने आदी के मकान मालिक को उठाया

Mon, 16 Jul 2018 12:49 AM IST
कौशाम्बी, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रों गांव निवासी आदित्य उर्फ आदी की मौत मामले में गुजरात पुलिस ने उसके मकान मालिक को उठा लिया है। पाडेंसर इंस्पेक्टर ने जांच अफसर को भी कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा किया है।
विज्ञापन


कोर्रों गांव निवासी आदी करीब 19 साल से गुजरात राज्य के सूरत जिला स्थित पाडेंसर थाना क्षेत्र के दीपक नगर में रहता था। वह वहां किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसके चाचा महेश वर्मा ने बताया कि सात जुलाई को पड़ोसी ने अपने घर की बिजली ठीक करने के लिए आदी को बुलाया था। इस दौरान संदिग्ध दशा में उसकी मौत हो गई। अब तक बात यह सामने आ रही थी कि पुलिस ने अज्ञात में दाखिल कर आदी के शव का पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन जांच शुरू हुई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पाडेंसर इंस्पेक्टर केबी झाला ने बताया कि आदी की लाश का पीएम अज्ञात में नहीं कराया गया। नाम-पता जानने के बाद भी आदी के परिजनों को उसकी मौत की खबर क्यों नहीं दी गई ? यह सवाल सुनकर इंस्पेक्टर खुद भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि वाकई ये घोर लापरवाही है। पूरे मामले की जांच कर रहे अधिकारी को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही गहराई से छानबीन के लिए आदी के मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जिसने आदी को अपने घर की बिजली ठीक करने के लिए बुलाया था। माना जा रहा है कि इस मामले में जांच अधिकारी और मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।

पाडेंसर इंस्पेक्टर के हाथ वह क्लिप लग गई है, जिसमें आदी की मौत के बाद उसके परिजनों की मकान मालिक से बातचीत हुई है। इस क्लिप में मकान मालिक यह कहते हुए साफ सुनाई दे रहा है कि उसने आदी को किराए का कमरा देने से पहले उसका आधार कार्ड और फोटो जमा कराई थी। फिर मौत के बाद मकान मालिक ने आदी से किनारा क्यों कर लिया ? यही बात पुलिस को खटक रही है। इन्हीं सवालों का जवाब तलाशने के लिए मकान मालिक को हिरासत में लिया गया है। वहीं पांडेसर इंस्पेेक्टर केबी झाला का कहना है कि मकान मालिक को हिरासत में लिया गया है। शुरूआती जांच में हत्या नहीं हादसे की बात सामने आई है। परिजनों को खबर किए बिना शव का अंतिम संस्कार कराना गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें