चायल। पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में मामूली बात को लेकर पिता-पुत्री को लाठी से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने तहरीर मकदूमपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए अस्पतला भेज दिया है।
शेरगढ़ निवासी आरती पुत्री राम आसरे ने घर के सामने उपलें पाथ रखा था। रविवार दोपहर मौसम अचानक खराब हुआ और बूंदाबांदी होने लगी। उपली भीग न जाए इसलिए उसने पड़ोसी रामानंद के बरामदे में रखना शुरू कर दिया। पड़ोसी ने इसका विरोध किया। इससे दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी ने आरती को पीट दिया। बेटी के शोर मचाने पर पहुंचे पिता को भी पड़ोसी ने लाठी से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पिटाई से जख्मी पिता-पुत्री ने पुलिस चौकी में घटना की तहरीर दी। एनसीआर दर्ज कर पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।