चायल । चरवा कोतवाली क्षेत्र के शाना नीबी गांव में आर्थिक तंगी के चलते श्ुाक्रवार सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
शाना नीबी गांव निवासी राम धीरज (30) पुत्र राजाराम मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के मुताबिक पिछले एक हफ्ते से उसे काम नहीं मिल रहा था। जिसके कारण उसके सामने आर्थिक तंगी की समस्या खड़ी हो गई थी।
इसी को लेकर पत्नी से उसका विवाद भी होता था। शुक्रवार सुबह मजदूर ने कमरे में रस्सी के सहारे धन्नी से लटककर जान दे दी। घर के बाहर घरेलू कार्य कर रही उसकी पत्नी जब कमरे में गई तो मजदूर को फंदे से लटकता देख चीख-पड़ी। शोर शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।