फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी की युवती से कराया देह व्यापार

Sun, 23 Oct 2016 12:57 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के करारी इलाके के एक गांव की एक युवती को सऊदी अरब भेजकर एजेंट ने वहां उससे देह व्यापार कराया। युवती को सऊदी अरब चौका-बर्तन का वीजा देकर भेजा गया था। किसी तरह वहां से वापस आई युवती ने एजेंट के खिलाफ एसपी से शिकायत। करारी थाने की पुलिस ने एजेंट के घर दबिश दी, वह के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


करारी नगर पंचायत क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी कानपुर में हुई है। युवती करीब दो साल पहले सऊदी अरब गई थी। युवती को एक शेख के यहां चौका-बर्तन करने के लिए वीजा मिला था। वीजा अवधि खत्म होते ही वह वापस चली आई और अपने मायके करारी में रहने लगी। तीन महीने पहले उसको मोहल्ले के ही एक एजेंट ने दोबारा 12 सौ रुपये प्रतिमाह रियाल दिलाने का झांसा देकर सऊदी अरब भेज दिया। एजेंट युवती का रिश्तेदार भी लगता है। युवती ने पखवारा भर पहले अपनी मां को फोन कर बताया कि उसके साथ सऊदी अरब में ज्यादती हो रही है। एजेंट ने उसे गलत जगह फंसा दिया है। उससे देह व्यापार कराया जा रहा है। मां ने जानकारी करारी थाने की पुलिस को दी।

उधर किसी तरह युवती सऊदी अरब से वापस चली आई। शुक्रवार को युवती एसपी वीके मिश्र से मिली और देह व्यापार कराने का एजेंट पर आरोप लगाया। एसपी के निर्देश पर करारी थाने की पुलिस ने शनिवार को एजेंट के घर दबिश दी। एजेंट पुलिस के हाथ नहीं लगा। एजेंट की तलाश में पुलिस ने जिला मुख्यालय में भी संभावित जगहों पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी एफआइआर नहीं दर्ज हुई है। करारी एसओ अनिल सिंह का कहना है कि महिला को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन वह एसपी आफिस चली गई थी। इसलिए नहीं आ पाई। एजेंट की तलाश की जा रही है। एसओ का कहना है कि देह व्यापार कराने का आरोप लगाया गया है, लेकिन रुपये के लेन-देन का विवाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें