फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुराचार का प्रयास

Thu, 31 May 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। क्षेत्र की एक महिला से बुधवार सुबह पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर साथियों संग मिलकर पीड़िता के साथ उसके परिवार के सदस्यों की भी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला के पति ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार सुबह पड़ोसी युवक बहाने से उसके घर में घुस गया और पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचान शुरू कर दिया। दरिंदे ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। बीच बचाव करने पहुंची महिला की देवरानी को भी पीटा। महिला का देवर मौके पर पहुंचा तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने 6 साथियों के साथ घर पर चढ़कर फिर से अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर पीड़ित महिला, उसकी देवरानी व देवर की पिटाई कर दी। पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें