फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने परिवार को पीटकर किया अधमरा

Thu, 31 May 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा । चरवा कोतवाली क्षेत्र के खंदेउरा गांव में बुधवार सुबह मामूली बात पर दबंगों ने एक किशोर की पिटाई कर दी। उसकी मां, बहन और भाई की भी पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खंदेउरा निवासी बुदानी देवी ने बताया कि उसका दस वर्षीय बेटा शनि बुधवार सुबह मवेशियों को चरा रहा था। इस दौरान खेत के पास तालाब में वह जानवरों को पानी पिलाने लगा। तभी पड़ोसी गांव लोही का एक चरवाहा भी अपने जानवर लेकर तालाब में पानी पिलाने आ गया। शनि से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। उस दौरान मौके पर रहे लोगों ने दखल देकर मामला शांत करा दिया। पीड़िता के मुताबिक कुछ देर बाद आरोपी अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ घर पर चढ़कर उसे अपशब्द कहने लगा। शनि को भीतर से खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंची शनि की मां, उसकी बहन प्रीटी, छोटे भाई अंकित आदि को भी पीटा। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें