फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को कुल्हाड़ी से किया लहूलुहान

Thu, 11 Aug 2016 12:31 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
axe
विज्ञापन
बुधवार को कोखराज क्षेत्र के शहजादपुर गांव में घर आए दोस्त पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इससे लहूलुहान अधेड़ को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोखराज क्षेत्र के शहजादपुर निवासी बीर सिंह एवं शिव बाबू गहरे दोस्त बताए जाते हैं। बताते हैं कि दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी थी कि रोज दोनों जरूरी मिलते थे। बताते हैं कि बुधवार को बीर सिंह के घर शिव बाबू मिलने गया था। बातचीत के दौरान बीर सिंह घर के अंदर से कुल्हाड़ी लाया।
विज्ञापन


शिव बाबू जब तक कुछ समझ पाता। बीर सिंह ने उस पर हमला कर दिया। घटना सुबह लगभग साढ़े 10 बजे की है। शिव बाबू बचाव के लिए चिल्लाने लगा। इस पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे। देखा कि शिव बाबू खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा है।  उसकी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन शिव बाबू को ले गए। शहजादपुर चौकी में सूचना देने के बाद परिजन गंभीर रूप से जख्मी शिव बाबू को इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर चले गए हैं। घटना के पीछे वजह को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोखराज पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें