फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी पीड़िता के पति ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, गई जान

Wed, 30 May 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक एचआईवी पीड़ित एक महिला के पति ने मंगलवार शाम ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। चर्चा है कि बीमार बीवी का इलाज कराने को लेकर ससुरालियों से झगड़ा होने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र की एक महिला परिजनों के मुताबिक एचआईवी पीड़ित है। मंगलवार शाम मायके वाले उसके घर आए थे। उन लोगों से महिला के पति का इलाज कराने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। मायके वालों ने अजुहा चौकी में दामाद के खिलाफ तहरीर देकर इलाज नहीं कराने की शिकायत भी की। इसी के बाद तैश में युवक इलाके की एक रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों का भी यही कहना है कि उनकी बहू एचआईवी से पीड़ित है। वह यह बीमारी मायके से लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें