फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर बैनामा करा ली करोड़ों की भूमि

Thu, 03 May 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बसोहरा निवासी एक किसान की भूमि शातिर ने धोखाधड़ी कर बैनामा करा ली। विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



रामपुर बसोहरा के रघुनंदन पुत्र पितई ने बताया कि गांव में उसकी करोड़ों रुपये की भूमि है। सैनी क्षेत्र के रूपनारायणपुर गोरियो निवासी धर्मपाल पुत्र सुखनंदन ने 20 अक्तूबर 2017 को उसकी जमीन धोखाधड़ी करके अपने नाम बैनामा करवा ली। करीब दो महीने पहले किसी काम से तहसील जाने पर भू-स्वामी को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक उसने शिकायत डीएम, एसडीएम, एसपी व कोतवाल आदि से की, लेकिन  किसी ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। भुक्तभोगी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ करके प्रकरण की जानकारी ली जा रही है। कोतवाल का कहना है कि घटना जब हुई, तब उनकी तैनाती मंझनपुर में नहीं थी। होती तो मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया जाता।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें