फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो महीने बाद चार लाख रुपये लेकर फरार हो गई महिला

Thu, 03 May 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/पश्मिशरीरा। पूरबशरीरा गांव में ब्याही एक युवती शादी के करीब दो महीने बाद ही करीब चार लाख रुपये लेकर फरार हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवती व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पूरबशरीरा निवासी बाल कुमार पुत्र छेदी ने बताया कि तीन महीने पहले उसका विवाह चित्रकूट जिले के राजापुर थाना स्थित अगरहुडा गांव की एक युवती से हुआ था। पीड़ित की मानें तो शादी के बाद दो महीने तक पत्नी उसके घर में रही। इस दौरान उसने कभी सीधे मुंह बात नहीं की। पत्नी होने का कोई धर्म नहीं निभाया। छोटी-छोटी बात पर अपशब्द बोलती थी। यह भी आरोप लगाया कि परिवार के सदस्यों से झगड़ा करती थी। महीने भर पहले चार लाख रुपये लेकर फरार हो गई। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। बताया कि रिश्तेदारों के माध्यम से बातचीत कर अभी तक समझौते का प्रयास किया जा रहा था। बात नहीं बनने पर दो दिन पहले पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामी नाथ का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें