मांस और मादक पदार्थों का त्याग करने से व्यक्ति का मन व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। यह बात आर्य समाज के सम्मेलन में आचार्य हरिशंकर अगिभनहोत्री ने कही। आर्य समाज का 91वां वार्षिक सम्मेलन 16 मार्च से अजुहा स्थित सब्जी मंडी में शुरू हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन हरिशंकर अग्निहोत्री कहा कि इंसान को इंसान की मदद करनी चाहिए। ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे कि किसी का अहित हो। कार्यक्रम में कपूर चंद्र आर्य, राकेश चंद्र आर्य, विजय कुमार आर्य, संतोष कुमार आर्य, शिव प्रकाश आर्य आदि रहे।