फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में बैठी युवती से युवक ने की छेड़खानी

Sat, 19 Nov 2016 01:06 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
पिपरी इलाके में गुरुवार शाम एक युवक ने किराना दुकानदार के बहन के साथ छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे भाई को आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने घर में किराने की दुकान खोल रखी है। गुरुवार शाम दुकान पर उसकी बहन बैठी थी। इसी दौरान गांव का एक युवक पहुंचा और सिगरेट लेने के बाद पीने लगा। इस पर युवती ने पैसा मांगा तो युवक दुकान में घुसकर छेड़खानी करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो घर में मौजूद भाई मौके पर पहुंचा और विरोध किया। आरोपी युवक ने युवती के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट देख परिवार के साथ गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। तहरीर पिपरी थाने की पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंचे भुक्तभोगी ने शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ने पिपरी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें