फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरहटा गांव में पड़ोसन के घर में दबंगों ने मचाया उत्पात

Sat, 30 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव में शुक्रवार सुबह दबंगों ने पड़ोसन के घर जमकर उत्पात मचाया। घर में तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। शोर पर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



पिपरहटा गांव निवासी शत्रुघ्न परिवार का खर्च चलाने के लिए बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी श्यामा देवी बच्चों के साथ रहती है। बताया कि पड़ोस के रहने वाले एक परिवार से उसकी अदावत चल रही है। इसी रंजिश में शुक्रवार की सुबह पड़ोसी साथियों के साथ घर पर धावा बोल दिया। घर में तोड़-फोड़ करने का विरोध किया तो हमलावरों ने श्यामा देवी को पीटकर अधमरा कर दिया। गांव वालों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें