फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन में पथरावां ग्राम प्रधान पति व बेटे के खिलाफ केस

Tue, 08 May 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कड़ा ब्लॉक की पथरावां ग्राम प्रधान ने आवास और शौचालयों के निर्माण में खेल करके लाखों रुपये का घोटाला किया है। इसकी जांच के बाद डीपीआरओ ने प्रधान, उनके पति व पुत्र आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दिया है। रिपोर्ट लिखने के बाद सैनी पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कड़ा ब्लॉक की पथरावां ग्राम सभा में विकास कार्यों के नाम पर जमकर खेल किया गया है। डीपीआरओ के मुताबिक दर्जन भर से अधिक आवास और शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया गया है। आधा-अधूरा काम करवाकर जिम्मेदारों ने रकम हजम कर ली है। ग्रामीणों ने महीने भर पहले डीएम से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद रविवार को डीपीआरओ (जिला पंचायती राज अधिकारी) ने ग्राम प्रधान विमला देवी, पति बचान और बेटे सौरभ के खिलाफ सैनी कोतवाली में गबन का मुकदमा दर्ज करवा दिया। बड़ी बात यह है कि सेक्रेटरी को कार्रवाई की जद से दूर रखा गया है। जबकि किसी भी मद की रकम का भुगतान सेक्रेटरी की सहमति के बिना संभव नहीं है।

वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि पूरे प्रकरण की जांच में भी लीपापोती की जा रही थी। राजनीतिक दबाव पड़ने के बाद केस दर्ज कराया गया है। बीडीओ कड़ा ने इसकी पुष्टि भी की है। मामले में डीपीआरओ कमल किशोर का कहना है कि रिपोर्ट लिखवा दी गई है। अभी जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। कौशाम्बी ब्लॉक की रक्सवारा ग्र्राम सभा में भी जमकर खेल हुआ है। गांव की शबीना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका चयन हुआ था। पात्रता सूची में नाम आने के बाद प्रधान, सेक्रेटरी ने उसके नाम आवंटित हुआ आवास दूसरी महिला को दे दिया। इसकी शिकायत के बाद पंचायती राज विभाग ने सेक्रेटरी की जांच शुरू कराई तो उसने अपात्र महिला को दी गई आवास की रकम वापस लौटा ली।  हालांकि अभी तक सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें