फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगाकर किशोरी ने दी जान

Sun, 17 Jun 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पाता गांव की एक किशोरी ने शनिवार सुबह आग लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पाता निवासी दुज्जे मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी 13 वर्षीय बेटी गुड़िया कक्षा छह की छात्रा थी। शनिवार को परिजन अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। इसी बीच गुड़िया ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन गुड़िया को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


आग बुझाने के बाद परिवार वाले उसे नजदीक के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।वहीं कोखराज क्षेत्र की एक महिला दो जून को संदिग्ध दशा में आग से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह उसकी सांस थम गईं। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। महिला किन परिस्थितियों में आग से झुलसी थी? इस बारे में परिवार वाले कुछ भी नहीं बोले। कोखराज इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें