फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों से लैस दबंगों ने प्रधान के घर बोला धावा

Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। परसरा ग्राम प्रधान के घर पर मंगलवार दोपहर असलहों से लैस दबंगों ने धावा बोल दिया। प्रधानपति की हत्या के इरादे से आए बदमाशों ने उनके नौकर और बहन की पिटाई भी की। शोर पर ग्रामीणों को आते देख बदमाश एक तमंचा छोड़कर फरार हो गए। प्रधानपति ने पड़ोस के ही चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के परसरा ग्राम प्रधान पति लालचंद्र ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उनकी चुनावी रंजिश है। इसके चलते वे आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित के मुताबिक मंगलवार दोपहर अवैध असलहों से लैस करीब छह दबंगों ने जान से मारने की नीयत से उनके घर पर हमला बोल दिया। नौकर बृजलाल ने रोकने का प्रयास किया तो उसकी पिटाई की। बृजलाल की बहन सोना देवी को भी पीटा। ग्रामीणों को आता देख बदमाश एक तमंचा छोड़कर फरार हो गए। बदमाश एक कार और एक बाइक से आए थे। घटना के बाद से गांव में तनातनी की स्थिति है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें