फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए दबंग ने महिला को पीटा

Sun, 15 Jul 2018 12:25 AM IST
कौशाम्बी, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता को शुक्रवार सुबह भूमि कब्जाने का विरोध करने पर पड़ोस के दबंग ने पीट दिया। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


   पइंसा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि घर के सामने उसकी भूमि खाली पड़ी है। इस पर पड़ोस के दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार सुबह दबंग ने भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसका विरोध करने पर अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर परिवार के करीब छह लोगों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। महिला के कपड़े फाड़ डाले। इस दौरान शोर पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए पीड़ित महिला को डांटकर भगा दिया। इससे क्षुब्ध पीड़िता ने शनिवार को एसपी को मामले से अवगत कराया। एसपी पइंसा इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें