फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर खाते से उड़ाए 18 हजार रुपये

Sun, 15 Jul 2018 12:24 AM IST
कौशाम्बी, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी निवासी एक किसान के खाते से शनिवार को शातिर ने करीब 18 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने खाता लॉक कराने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मनौरी निवासी जितेंद्र कुमार किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने एसबीआई की स्थानीय शाखा में खाता खुलवा रखा है। बताया कि शनिवार सुबह किसी ने अंजान नंबर से उसके मोबाइल पर फोन किया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम कार्ड का कोड पूछ लिया। इसके बाद 18 हजार रुपये पार कर दिया। मोबाइल पर धननिकासी का संदेश देख पीड़ित के होश उड़ गए। उसने बैंक शाखा से संपर्क करके खाता लॉक कराया। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें