फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पुत्र ने महिला को पीटा

Sat, 06 Oct 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया शुकवारा गांव की एक महिला को पूर्व प्रधान पुत्र ने घर में घुसकर पीटा। बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों को भी अपशब्द कहा। आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान पीड़ित महिला ने शुक्रवार को एसपी को घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन


पड़रिया शुक्रवारा गांव की हिरनिया पत्नी विजय पासी ने बताया कि पूर्व प्रधान से उसके परिवार की रंजिश चल रही है। इसे लेकर वह और उसके परिजन आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता के मुताबिक बुधवार सुबह वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पूर्व प्रधान पुत्र अपने एक साथी के साथ घर पर चढ़कर गाली-गलौच करने लगा। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी पूर्व प्रधान पुत्र को शाम तक कोतवाली में बैठाए रहने के बाद छोड़ दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरायअकिल इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें