फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की फटकार से नाराज युवती ने लगाई आग, मौत

Thu, 21 Jun 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नांदेमई गांव में मंगलवार शाम पिता की फटकार से नाराज एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर लिया। एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में बुधवार को उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


नांदेमई गांव की तौसीफ बानो (21) घर के कामों में मां का हाथ बंटाती थी। बताया जाता है कि मंगलवार शाम किसी बात पर पिता मोहर अली ने उसे डांट दिया। इसी के बाद गुस्से में युवती ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन युवती को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। बुधवार शाम एसआरएन में युवती की सांस थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें