फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग

Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गौरा गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा लिया। घर के भीतर आग का गोला बने युवक के शोर पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।  परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


मानपुर गौरा गांव का रहने वाला रामचंद्र (35) पुत्र गया प्रसाद मजदूरी करता है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद गुस्से से युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग के हवाले कर दिया। युवक का इलाज इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल मे ंचल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें