फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और नगदी के लिए महिला को घर से निकाला

Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहोरी धाता गांव में ब्याही एक युवती पर ससुरालियों ने बाइक-नगदी के लिए जमकर कहर बरपाया। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महेवाघाट पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन



महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की रहने वाली आशा देवी पुत्री बच्चा लाल की शादी करीब दो साल पहले धाता थाना क्षेत्र के सिहारी पट्टी गांव के अशोक कुमार से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराली मायके वालों से पल्सर बाइक और दो लाख रुपये नगदी लाने की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।  विवाहिता दहेजलोभी ससुरालियों का जुल्म सहन करती रही। लेकिन पखवारे भर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच पखवारे भर तक बिरादरी की पंचायत होती रही। बताया जाता है कि कि ससुराली बिना बाइक और नगदी के युवती को ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। बात नहीं बनी तो मंगलवार को पिता के साथ महेवाघाट थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अशोक कुमार, ससुर हरीमोहन समेत पांच पर एफआईआर दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें