फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Wed, 25 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दवा कराने जिला अस्पताल आ रही विवाहिता को बंधक बना पड़ोसी गांव के युवकों ने इज्जत लूट ली। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। डरी-सहमी पीड़िता फरियाद लेकर शहर कोतवाली गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता सोमवार को दवा कराने के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर आ रही थी। बताया कि ओसा गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी गांव के युवक उसे खंडहर में घसीट ले गए। और बारी-बारी से उसकी इज्जत लूट ली। आबरू बचाने के लिए वह चीखती चिल्लाती रही। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकले। दरिंदों के चंगुल से छूटी विवाहिता मंझनपुर कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया। मंगलवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने शहर कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें