फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से गैंगरेप का प्रयास

Wed, 17 Aug 2016 01:25 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने एक विवाहिता से घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। पीड़िता ने घटना से सदर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। मंगलवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता 13 अगस्त की शाम घर में अकेली थी। इसी बीच मंझनपुर के रहने वाले तीन युवक विवाहिता के घर पंहुचे और दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


दरवाजा खुलते ही तीनों उसके घर में घुस गए और विवाहिता के साथ छेड़खानी करने लगे। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंद कर दिया और दुराचार का प्रयास करने लगे। इसी बीच मौका मिलते ही विवाहिता ने अपने बेटे को फोन क र दिया। लड़के  ने मोहल्ले के लोगों को इक्कठा किया और मौके पर पहुंचा। शोर और अपने को घिरता देख तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते फारार हो गए। बताया जाता है कि विवहिता ने मामले से सदर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने दो दिन तक कार्रवाई में हीलाहवाली करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर पूछताछ तक नहीं की।  न्याय न मिलता देख पीड़िता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें