फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे को लेकर बड़ी बहन को पीटा

Thu, 25 Oct 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी के लोधौर गांव में मंगलवार की शाम बंटवारे को लेकर सगी बहनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें बड़ी बहन घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया जाता है कि लोधौर गांव की कमला देवी के पति सर्वजीत की मौत हो गई है। भाई न होने के कारण वह वृद्ध मां की सेवा के लिए मायके में रहती है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी दो विवाहित बहनों की नजर करीब 10 बिस्वा पैतृक जमीन पर लगी है। जमीन को बांटने के लिए दोनों आए दिन उससे वाद-विवाद करती हैं। आरोप है कि मंगलवार शाम भी दोनों बहनें बंटवारे को लेकर उससे वाद विवाद करने लगीं। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से वह जख्मी हो गई। बुधवार को थाने में पीड़ित ने दोनों बहनों के  खिलाफ  तहरीर दी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें