फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर किसान से ऐंठे 15 हजार, केस

Thu, 30 Aug 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनापुर निवासी देशराज पुत्र भैयालाल किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। बताया कि 27 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम दीपक मिश्रा निवासी नोएडा बताया। उसने जानकारी दी कि देशराज के नाम 2.50 लाख की लाटरी खुल गई है।
विज्ञापन


इसके लिए उसे बैंक खाते में 10 हजार रुपये जमा करने होेंगे। झांसे में देशराज ने बताए गए खाते में रकम डाल दी। इसके बाद दोबारा उससे जीएसटी के नाम पर 5600 फिर डलवाया गया। बावजूद लाटरी की रकम उसे नहीं मिली। आरोप है कि जालसाज अब उसे फोन पर गाली-गलौच के साथ धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें