फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने किसान को पीटा, घायल

Thu, 30 Aug 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। अर्का पावर हाउस गए किसान को दबंगों ने पीटा। जख्मी किसान का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप गुप्ता से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


करारी थाने के अड़हरा गांव निवासी छेद्दन लाल को बिजली की समस्या थी। 25 अगस्त को वह अर्का पावर हाउस में शिकायत करने गया था। आरोप है कि वह लाइनमैन से बात कर रहा था तभी गांव के कुछ दबंग पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने जमकर पीटा। इलाज के बाद समान्य होने पर मामले की शिकायत करारी कोतवाली में की गई। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें