फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन के नाम पर ठगी महिलाओं ने घेरा थाना

Wed, 13 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पशुपालन के नाम पर लहना गांव की महिलाओं को स्थानीय एक ग्रामीण ने ठग लिया। बकरी, भैंस, मुर्गी पालन के नाम ऋण स्वीकृत कराकर उसने सारा पैसा डकार लिया। फाइनेंस कंपनी से नोटिस आने पर भड़की महिलाओं ने मंगलवार को करारी थाने का घेराव किया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के घर दबिश देकर दबोचा। उसे 28 तक महिलाओं के नाम पर बकाया ऋण जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन


करारी थाने के लहना गांव की निर्मला देवी, कलावती, गुलाब कली, रतनी देवी, शिवकली, ज्ञानमती, सविता देवी, गल्ली देवी, देवपति, सकुनी देवी, मुन्नी देवी, इंद्राणी देवी, रेखा देवी, रीना देवी, फूलवती, रीता देवी, श्यामकली, श्यामला देवी, मुनिया आदि को बरगलाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने मुर्गी, बकरी, भैंस पालन के लिए एक फाइनेंस कंपनी से उनके नाम 25-25 हजार रुपये का लोन करा दिया था। करीब छह महीने पहले उसने इन महिलाओं से आधारकार्ड, बैंक पासबुक आदि लेकर ऋण स्वीकृत कराया। फिर इन महिलाओं को फाइनेंस कंपनी ले जाकर उन्हें ऋण की रकम भी दिलाई। महिलाओं के मुताबिक ऋण की सारी रकम लेकर उसने उन्हें दो-दो हजार रुपये देकर घर भेज दिया। बाकी रकम उसने खुद रख ली। महिलाओं को दिलासा दिलाया कि उन्हें बगैर कुछ किए ही दो-दो हजार रुपये का फायदा हो गया है।

महिलाएं दो-दो हजार रुपये लेकर घर चली आई। महीनेभर पहले फाइनेंस कंपनी लोन अदा नहीं होने पर इन महिलाओं के नाम पर नोटिस भेजी, तो होश उड़ गए। युवक की करतूत से भड़की महिलाओं ने मंगलवार को करारी थाने का घेराव किया। महिलाओं का गुस्सा देख एसओ ने सिपाही भेजकर आरोपी युवक को थाने बुलाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को ऋण की सारी रकम फाइनेंस कंपनी को 28 अप्रैल तक जमा कराने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें