फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम की पिटाई से युवक बेहोश

Wed, 13 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के म्यौहरा गांव में दबिश देने गई आबकारी टीम के सदस्यों ने मंगलवार को एक बीमार युवक को पीट दिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। उसके बेहोश हो जाने से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए ग्रामीणों ने टीम को घेरने की कोशिश की, तो अफसर, सिपाही जान बचाकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के म्यौहरा गांव की दलित बस्ती में आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को छापा मारने के लिए गई थी। बताया जाता है कि अपरान्ह करीब 1 बजे टीम ने गांव के महाराज दीन पासी पुत्र बिंदीलाल के  घर पहुंची। टीम को देखते ही गांव में अफरातफरी मच गई। पर, घर के सामने आंत का आपरेशन कराकर लेटा महराजदीन नहीं उठा। आरोप है कि गांववालों को भागने पर आबकारी विभाग  के सिपाहियों ने चारपाई पर लेटे महाराज दीन को खींच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे बीमार युवक की हालत बिगड़ गई। वह पिटाई के कारण अचेत हो गया। यह देख गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण  जुटने लगे।

लोगों ने आबकारी टीम को घेरने की कोशिश की, तो टीम के सभी सदस्य मामला बिगड़ता जानकर वहां से भाग निकले। उधर, पिटाई से बेहोश हुए महराजदीन को लेकर गांववाले अस्पताल भागे। वहीं घटना की जानकारी फोन करके सिराथू तहसीलदार को दी। तहसीलदार ने लेखपाल को गांव भेजा। तहसीलदार का कहना है कि लेखपाल ने अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद कई बार जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें