फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर युवती से किया गैंगरेप

Sat, 18 Feb 2017 12:55 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
एक युवती को बंधक बनाकर दरिंदों ने करीब तीन महीने तक दुष्कर्म किया। दो दिन पहले किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। शुक्रवार को परिजनों के साथ मंझनपुर पहुुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस अधीक्षक (एसपी)को दी।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी के घर किरायेदार रहते थे। तीन महीने पहले परिजन रिश्तेदारी गए थे। इसी बीच अकेली देख पड़ोसी की मदद से दरिंदों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुराचार करने लगे। तीन महीने तक वह दरिंदों का हर जुल्म सहती रही। दो दिन पहले किसी तरह परिजनों को खुद के बारे में जानकारी देते हुए युवकों के चंगुल से छूटी। शुक्रवार को एसपी वीके मिश्र ने कोखराज कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उधर दरिंदों की धमकी से पीड़िता डरी-सहमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें