पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी आइमा गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामप्रताप का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। यह भी बताया जाता है कि इसी अदावत में शुक्रवार दोपहर विपक्षियों ने घर पर हमला बोल दिया। घर में उत्पात मचाया और मारपीट पर आमादा हो गए। विरोध करने पर हमलावरों ने कमलेश को पीट दिया। घर में रखे 7 हजार रुपये के अलावा सोने-चांदी के गहने लूट ले गए। पुलिस ने घायल कमलेश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।