फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से किया दुराचार

Sun, 16 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
कोखराज इलाके के एक गांव में शुक्रवार दोपहर खेत गई एक किशोरी की पड़ोसी युवक ने इज्जत लूट ली। दुराचार के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकला। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। देर शाम पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक   के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 17 साल की एक लड़की शुक्रवार दोपहर खेत की ओर गई थी। किशोरी को अकेली देख गांव का एक युवक उसे जबरन बाजरे के खेत में उठा ले गया। इसके बाद उससे दुराचार किया। दरिंदगी के बाद किशोरी को बदहवास छोड़कर आरोपी भाग निकला। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। बेटी की दशा देख घर वालों के होश उड़ गए। देर शाम पीड़िता को लेकर थाने पहुंची मां ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें