फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने पड़ोसी के घर मचाया उत्पात

Wed, 16 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में पश्चिमशरीरा के कोइली का पुरवा गांव में सोमवार शाम दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर उत्पात मचाया। घर में हमला करके तोड़फोड़, मारपीट की। पिटाई से गृहस्वामी की हालत गंभीर बनी हुई है। शोर पर ग्रामीण को आते देख आरोपी धमकियां देते हुए भाग निकले। पिटाई से जख्मी अधेड़ को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 5 हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



बताया जाता है कि कोइली का पुरवा गांव निवासी राकेश कुमार की पड़ोसी से जमीन पर कब्जे को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों के बीच सोमवार दोपहर भी झगड़ा हुआ था। इसको लेकर शाम को पड़ोसी ने परिवार के सदस्यों के साथ उसके घर में हमला कर दिया। लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। घटना की जांच की। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर मामले में सुनील कुमार, घनश्याम, मंगली समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें