फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर चोरों को लोगों ने पीटा

Sun, 19 Feb 2017 12:39 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
buffalo
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव में शुक्रवार रात पशुशाला से मवेशी चोरी कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। गांव वालों ने चोरों को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर चार मवेशियों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने भुक्तभोगी पशुपालक की तहरीर पर पांच नामजद चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खोजवापुर गांव निवासी प्रहलाद कुमार पशुपालक हैं।


शुक्रवार रात घर के समीप छप्पर के नीचे बंधी चार भैंसों को चोर खोल ले गए। गांव के बाहर ले जाकर मवेशियों को पिकअप (चार पहिया वाहन) में लादने लगे। इसी दौरान गांव के लोग जग गए। घेराबंदी करते हुए ग्रामीणों ने पांच मवेशी चोरों को धर दबोचा। इसके बाद गांव के लोगों ने सभी की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पिकअप और बाइक के साथ मवेशी चोरों को कोतवाली ले गई। पकडे़ गए चोर बैशकांटी व रहीमपुर मोलानी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस इन चोरों के जरिए कोतवाली क्षेत्र में हुई अन्य मवेशी चोरी की घटनाओं के बावत जानकारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें