फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप

Sat, 24 Sep 2016 12:35 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
रेवाड़ी में महिला के साथ गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में हफ्ता भर पहले तमंचे के बल पर युवकों ने एक विवाहिता से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवकों ने विवाहिता को पीटा भी। मामले की तहरीर करारी थाने की पुलिस को दी गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। शुक्रवार को विवाहिता ने एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


इलाके की विवाहिता 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे शौच के लिए अकेले खेत की तरफ गई थी। गांव के तीन युवक एक अरहर के खेत में बैठे थे। विवाहिता के खेत में घुसते ही युवकों ने उसे दबोच लिया और घसीटकर अंदर ले गए। विवाहिता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसको तमंचा सटा दिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। विवाहिता शोर मचाते हुए भागने लगी तो उसको खेत में ही मारपीटकर बेसुध कर दिया और भाग निकले। रिपोर्ट न दर्ज होने पर शुक्रवार को एसपी से शिकायत की। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें