फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी बौद्ध भिक्षुओं की पिटाई, कैमरा चोरी

Sun, 18 Mar 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
थाईलैंड से शांति का संदेश लेकर आए बौद्ध भिक्षुओं की शनिवार को दोआबा में पिटाई की गई। इनका कैमरा चोरी कर लिया गया। यह घटना जिले के सरायअकिल और कौशाम्बी थाना क्षेत्रों में हुई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि  पिटाई मामले में कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


थाईलैंड से बौद्ध भिक्षुओं का करीब 170 सदस्यीय दल शांति का संदेश लेकर पूरे बौद्ध सर्किट की पैदल यात्रा पर निकला है। श्रावस्ती से शुक्रवार को यह दल जिले में आया। शनिवार को यहां कौशाम्बी स्थित श्रीलंकाई बौद्ध मंदिर में इन लोगों ने पूजा की। इसके बाद दल के सदस्य अलग-अलग ग्रुपों में वाराणसी के लिए रवाना हुए। दल में शामिल वियतनाम निवासी ली क्वांग हांग पुत्र ले तान व उसके साथी दोपहर को सरायअकिल क्षेत्र के जयंतीपुर स्थित हनुमान मंदिर में ठहर गए। वहां चोरों ने ली क्वांग हांग का बैग चोरी कर लिया। बैग में बेशकीमती दो कैमरे, एक मोबाइल और एक हजार डॉलर थे।

इसी बीच कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी गांव के समीप बदमाशों ने थाईलैंड निवासी अपनुवान फ्रा नरिन टोर्म और उसके साथी पारा अब्दुल क्वांग की पिटाई की। जिससे अपनुवान फ्रा नरिन टोर्म का सिर फट गया है। घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों ने पसीना छोड़ दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता सरायअकिल थाने पहुंच गए। सरायअकिल इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव ने बताया कि कैमरा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, कौशाम्बी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि पिटाई से घायल बौद्ध भिक्षु आए थे। उनके बीच आपसी विवाद हुआ था। पीड़ित ने तहरीर नहीं दी। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें