फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास चायल

Sat, 03 Sep 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव मेें गुरुवार रात घर के अंदर सो रहे एक परिवार को जिंदा जलाने को प्रयास किया गया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने डांट कर थाने से भगा दिया। महिला ने एसपी से शिकायत की और तहरीर दी। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



बताया जाता है कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के जनका गांव का रहने वाला महेंद्र पुत्र फूलचंद्र दो दिनों से थाने में एक घटना के आरोप मेें बंद है। गुरुवार रात पत्नी रानी देवी दो बच्चों को लेकर घर के अंदर सो रही थी। रात में उसके घर में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर रानी देवी ने शोर मचाया। आसपास के लोग घर के अंदर फंसी रानी देवी और उसके बच्चों को बचाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सुबह पीड़िता ने थाने में नामजद तहरीर दी। आरोप लगाया कि घर में आग लगाकर उसको बच्चों समेत मारने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया और महिला को डांट कर भगा दिया। नाराज पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें