बेटे की बलि देने की कोशिश करने वाले तांत्रिक को सरायअकिल पुलिस ने जेल भेज दिया है। गुरुवार रात वह अपने बेटे विपिन की बलि देने जा रहा था। तभी शोर पर पत्नी ने उसे दबोच लिया था।
बताया जाता है कि सरायअकिल के इछना गांव निवासी दशरथ तांत्रिक का काम करता था। गुरुवार रात वह परिजनों के सो जाने पर अपने सबसे छोटे बेटे विपिन (7) को उठाकर चुपके से घर के अंदर ले गया था। पूजा-पाठ करने के बाद वह बेटे को माला पहनाकर चापड़ से काटने ही जा रहा था कि बेटे ने शोर मचा दिया। मां कमला देवी भागकर मौके पर पहुंची। पति से भिड़ गई। बच्चे बाहर निकलकर शोर मचाने लगे तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दशरथ को गिरफ्तार कर चापड़ बरामद कर लिया था। पत्नी की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को पुलिस ने तांत्रिक को भेज दिया है।