इमामगंज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के हर्रायपुर चौराहा स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान से रविवार रात चोरों ने करीब सवा लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कोखराज इलाके के शोभना निवासी अजय नारायण ने हर्रायपुर चौराहे पर ऑटो पार्ट्स की दुकान खोल रखी है। वह विक्रम-ऑटो का मिस्त्री भी है। रविवार शाम अजय नारायण दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान दीवार से सेंध काटकर चोर करीब सवा लाख का मोबिल ऑयल, टायर, ट्यूब व अन्य पार्ट्स उठा ले गए। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है।