फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में मिला कारोबारी का शव

Wed, 11 Jan 2017 01:00 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव में कारोबारी राकेश विश्वकर्मा की सोमवार रात दुकान के ही भीतर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को दुकान के ही भीतर फांसी पर लटकाकर भाग निकले हैं। सुबह परिजन दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सैनी कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन



गुलामीपुर गांव निवासी राकेश कुमार विश्वकर्मा (45) पुत्र प्रेम नारायण ने गनपा गांव में गिट्टी-बालू, सीमेंट, सरिया आदि की दुकान खोल रखी है। सोमवार रात करीब 10 बजे घर खाना खाकर वह दुकान गया था। मंगलवार सुबह घर के सदस्य दुकान पहुंचे तो देखा कारोबारी का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन खिड़की खुली थी। शव देखते ही घर वाले चीख पड़े। कारोबारी की  मौत की खबर सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जांच के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। परिजनों का आरोप है कि कारोबारी की हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया है। मामले में सैनी कोतवाल समीर सिंह का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। सोसाइड नोट में उसने खुदकुशी करने का जिक्र किया है। परिजनों का कहना है कि उनको सोसाइड नोट नहीं दिखाया गया है। घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें