फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Thu, 20 Sep 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जयपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पुरखास गांव की साफिया बेगम पुत्री स्व. सगीर अहमद ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह जयपुर के लुनियाबाद थाना स्थित गांधी विहार कॉलोनी के कलीम से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी। सरायअकिल पुलिस ने पति कलीम, ससुर अब्दुल, ननद रुखसाना, रेहाना और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ हेमंत मिश्र ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें