पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुरसहाबपुर गांव में हुई मारपीट की घटनाओं में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि गांव निवासी शारदा प्रसाद के घर के समीप किसी ने मटकी रंगकर फेंक दिया। इस पर उसने पड़ोसन पर शक जताया। झड़प के बाद पड़ोसी ने महिला और उसकी बेटी को अधमरा कर दिया।
इसी तरह गांव का राममिलन सुबह राजगीर को बुलाने के लिए दलित बस्ती में गया था। जहां उसे पुलिस का मुखबिर कहते हुए युवकों ने पीट दिया। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।