फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Sun, 20 Mar 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के भरवारी रेलवे फाटक पर इलाहाबाद की ओर से आ रही ब्रम्हपुत्र एक्सप्रेस से शनिवार    की रात बाइक सवार दो दोस्त टकरा गए। इससे दोनों दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन

करारी के किंग नगर निवासी डिपंल केशरवानी(28) पुत्र प्रेम चंद्र और हलीम(25) पुत्र ररूफ दोस्त थे। डिंपल के बडे़ भाई अश्वनी ने हाल ही में कपडे़ की दुकान खोली है। वह शनिवार को कानपुर खरीदारी करने के लिए गया था। रात को चौराचौरा एक्सप्रेस से लौटना था। डिंपल अपने दोस्त के साथ भाई को लेने भरवारी रेलवे स्टेशन जा रहा था। वाकया रात तकरीबन साढ़े नौ बजे का है।

प्रत्यक्षदर्शियाें का कहना है कि दोनों दोस्त भरवारी पहुंचने के बाद जल्दबाजी में रेलवे फाटक बाइक के साथ पार कर रहे थे। इस दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रही ब्रम्हपुत्र ट्रेन से दोनों युवक बाइक के साथ जा टकराए। बताते हैं कि ट्रेन की टक्कर से पलक झपकड़ते ही दोनों दोस्त दूर जा गिरे। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद मौके पर ग्रामीणों ने देखा तो दोनों युवकोे की मौत हो चुकी थी। पुलिस के साथ जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। समाचार भेजे जाने तक शव मौके पर ही था। पुलिस ने फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी है। बताया जाता है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें