कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर बेला गांव के एक किशोर का नौकरी के बहाने अपहरण कर लिया गया। पीड़ित किशोर के पिता ने पड़ोसी युवक पर गायब करने का आरोप लगाया है। खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे। भुक्तभोगी ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर बेला गांव निवासी गया प्रसाद ने बताया कि 17 मार्च का गांव का एक युवक उसके बेटे को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया। किशोर के लापता होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला वह पड़ोस के युवक के साथ देखा गया था। आरोप है रंजिश में उसके बेटे को अगवा कर गायब किया गया है। बेटे की तलाश में महीने भर भटकने के बाद बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी पिता मंझनपुर कोतवाली पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस पड़ोसी रविकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।