फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी को पीटा, मां व बाप को नाली में फेंका

Sat, 17 Sep 2016 12:54 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाई गांव में बुधवार देर रात पूर्व प्रधान व उसके परिजनों ने जमकर उत्पात मचाया। गांव के एक फौजी व उसके भतीजे को घेरकर लाठी, डंडा व रायफल की बट से पीटा। मां-बाप बचाव करने आए तो उनको नाली में फेंक दिया। फौजी के पिता भी सेना के रिटायर्ड कर्मी हैं। फौजी व उसके भतीजे की बाइक छीनकर उसमें आग लगाने की भी कोशिश की गई। मामले में सैनी कोतवाली पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके बेटे समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धुमाई निवासी अरविंद कुमार फौज में हैं। वह अमृतसर (पंजाब) में तैनात हैं। हाल ही में वह 20 दिन की छुट्टी पर घर आए हैं। अरविंद के पिता बृजलाल भी रिटायर्ड फौजी हैं। फौजी के घर आने की सूचना पर फतेहपुर जिले के खागा से बुधवार रात दो रिश्तेदार मिलने आए थे। देर रात रिश्तेदार बाइक से खागा वापस जा रहे थे। फौजी का भतीजा राहुल उनको गांव के बाहर छोड़ने के लिए अपनी बाइक से निकला था। बताया जाता है कि राहुल की बाइक अचानक गांव के पूर्व प्रधान राजबाबू सिंह उर्फ हेमराज सिंह के दरवाजे पर बंद हो गई। इस पर वह अपनी बाइक देखने लगा। इसी दौरान घर के बाहर बैठे पूर्व प्रधान ने राहुल को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। राहुल ने विरोध किया तो पूर्व प्रधान ने अपने बेटे विवेक सिंह, रिश्तेदार देवेंद्र प्रताप सिह, विजय करन सिंह के साथ घेरकर बाइक की चाभी छीनकर पीटना शुरू कर दिया। राहुल ने फोन किया तो फौजी अपनी बाइक लेकर मौके पर पहुंचा।

पूर्व प्रधान ने फौजी को भी लाठी, डंडा व रायफल की बट से पीटना शुरू कर दिया। भतीजे को लेकर फौजी भागा तो उसकी मां पार्वती देवी व पिता बृजलाल पहुंच गए। हमलावर बाइकों को आग के हवाले करने जा रहे थे। मां-बाप के विरोध करने पर डंडे से पीटकर उनको घर के सामने बनी नाली में फेंक दिया। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर अझुवा चौकी पुलिस पहुंची। घायल पार्वती व बृजलाल को अस्पताल भेजकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें