फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत

Sat, 17 Sep 2016 12:54 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर चौराहे के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइकसवार रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां के रहने वाले शिवमूरत मिश्रा (45) पुत्र शिव चरण लीडर रोड इलाहाबाद के रोडवेज बस के चालक थे। शुक्रवार शाम को वह लीडर रोड से बस लेकर रवाना हुए। करीब साढ़े आठ बजे बस महेवाघाट बस स्‍टैंड पहुंची। इसके बाद शिवमूरत थाने से अपनी बाइके लेकर सरसवां रवाना हो गए। इसी बीच थाने से करीब ढाई किलोमीटर दूर बैरागीपुर  चौराहे के पास पहुंचे। इस दरम्यान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिवमूरत की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर घटनास्‍थल पर पुलिस पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। बताते हैं कि शिवमूरत सुबह थाने में ही बाइक खड़ी करके बस इलाहाबाद ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें