फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भदोही जिले में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी मो. मसर कैन पुत्र जोहर कैन ने बताया कि उसने अपनी बेटी समामा अंजुम का निकाहकरीब नौ महीने पहले भदोही जिले के धमहा गांव में रहने वाले मुस्ताक से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। रिश्तेदारों की पंचायत में भी बात नहीं बनी। पीड़ित की मानें तो हफ्ते भर पहले दहेजलोभियों ने उसकी बेटी की पिटाई की। फिर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि आरोपी पति व उसके परिवार के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें