पूरामुफ्ती के गौसपुर गांव के एक युवक को बीमा एजेंट ने तीन लाख का चूना लगा दिया। पॉलिसी की सीमा पूरी होने पर युवक ने रकम मांगी तो फरेबी उसे जान से मारने की धमकी दे दी।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी राम प्रकाश किसान है। कोखराज के दरवेशपुर गांव के रामबली बीमा एजेंट हैं। करीब छह साल पहले बीमा एजेंट ने उसका तीन लाख का बीमा कर दिया। बीमा की समय सीमा पूरी होने पर जब युवक ने पैसों की मांग की तो बीमा एजेंट उसे महीनों आज-कल में देने का वादा करता रहा। मोटी रकम डूबती देख युवक दो दिन पहले फरेबी के घर पहुंचा और दी गई रकम को वापस मांगा। इस पर बीमा एजेंट ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। धमकी से सहमा युवक बृहस्पतिवार को थाने पहुंचा और शिकायत पुलिस से की। पीड़ित युवक की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस फरेबी रामबली के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।